उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-बनभूलपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 32.13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 10 मार्च 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गोसिया मस्जिद के पीछे गली इन्द्रानगर क्षेत्र से पुलिस ने रिजवान अंसारी उर्फ मंत्री (35 वर्ष) निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को 32.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 41/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

उप निरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल सुच्चा सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles