उत्तराखण्ड
Haldwani:-मोटरसाइकल चोरी करने वाले 02 युवकों को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार…मोटरसाइकिल बरामद

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी:- वनभूलपुरा क्षेत्र के उत्तर उजाला के रहने वाले मो0 रेहान द्वारा उसकी मोटर साइकिल बीनस टेलर की दुकान से अज्ञात द्वारा चोरी किये जाने के सम्बंध में तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अभियोग पंजीकृत किया मामले में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा शीघ्र अनावरण किये जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसमे प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा *02 युवकों को हीरानगर कालौनी तिराहे के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।*
ADVERTISEMENTS






