उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बम धमकी से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की सघन जांच

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कॉलेज के आधिकारिक ईमेल अकाउंट पर बम रखे होने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल मिलते ही कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

कॉलेज के प्रिंसिपल/डीन डॉ. तितयाल ने बताया कि यह ईमेल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ईमेल आईडी पर भेजा गया था। जैसे ही संदेश मिला, प्रशासन ने तत्काल उच्च अधिकारियों और पुलिस विभाग को इसकी सूचना दे दी।

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन सभी छात्रों को कॉलेज परिसर से बाहर निकालकर उनके संबंधित हॉस्टलों में भेज दिया गया। पूरे परिसर को खाली कराकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परिसर में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी वास्तविक है या किसी शरारती तत्व द्वारा भेजा गया फर्जी संदेश।

प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles