उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-सड़कों की बदहाली पर जनता का सब्र टूटा, प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – नगर में लंबे समय से चल रहे अव्यवस्थित सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों को लेकर जनता का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। शहरवासियों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सामूहिक ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि पिछले लगभग दो वर्षों से शहर में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य बेहद अव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। बाहरी ठेकेदार कंपनियां बिना किसी ठोस योजना और तय समयसीमा के अलग-अलग इलाकों में सड़कें खोदकर लंबे समय तक अधूरी छोड़ दे रही हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हैं। चारों ओर उड़ती धूल और मिट्टी से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को गंभीर समस्याएं हो रही हैं। खराब सड़कों के चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं, शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ठेकेदार मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी निगरानी का अभाव साफ नजर आ रहा है। इससे जनता में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित योजना के तहत पूरा नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित विभागों और ठेकेदारों की तत्काल बैठक बुलाकर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को शीघ्र और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles