उत्तराखण्ड

Uttrakhand:- हर्षिल में पीएम मोदी ने किया विंटर टूरिज्म प्रदर्शनी का अवलोकन, ट्रेक और बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

उवैस सिद्दीकी,संपादक

हर्षिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ विंटर टूरिज्म प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव को प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रमुख पर्यटन स्थलों, रोमांचक साहसिक खेलों, आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों, पारंपरिक लोक संस्कृति, स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली।

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने हर्षिल में ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को पर्यटन उद्योग से जोड़ने के नए अवसर मिलेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री मोदी की विशेष आत्मीयता है, जिसका परिणाम है कि पीएम लगातार उत्तराखंड के विकास कार्यों में रुचि लेते हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर्यटन, तीर्थाटन और रोमांचक खेलों को विश्वस्तरीय स्तर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से निश्चित रूप से उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और विंटर टूरिज्म को वैश्विक पहचानमिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles