उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

Rudrapur:-खेल महाकुंभ 2025: सांसद स्तरीय प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रूद्रपुर – युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मिनी स्पोर्ट्स ट्रॉफी की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को किया गया। प्रतियोगिताएं श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रूद्रपुर (उधम सिंह नगर) में संपन्न हुईं।

खेल महाकुंभ के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी एवं गोली (कन्या) प्रतियोगिताओं का आयोजन अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में किया गया, जिसमें नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की 14 विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी श्री मनोज सरकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं नियमों के पालन के साथ खेलने का संदेश दिया गया।

अंडर-14 वर्ग

कबड्डी प्रतियोगिता में भीमताल, खटीमा, गदरपुर, रूद्रपुर, सितारगंज एवं लालकुआं विधानसभा टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वॉलीबॉल में हल्द्वानी, खटीमा, लालकुआं, काशीपुर एवं भीमताल की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

गोली (कन्या) वर्ग में बाजपुर विधानसभा की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंडर-19 वर्ग

कबड्डी में बाजपुर, भीमताल, रूद्रपुर, खटीमा एवं सितारगंज की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रूद्रपुर, गदरपुर, काशीपुर, हल्द्वानी एवं बाजपुर विधानसभा की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

गोली (कन्या) वर्ग में बाजपुर विधानसभा की छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में खेल समन्वयक, मैच रेफरी, तकनीकी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles