उत्तराखण्डक्राइमरामनगर

रामनगर कोसी होमस्टे कांड में सनसनीखेज खुलासा: मैनेजर गिरफ्तार, यौन अपराध में मदद का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रामनगर – नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र स्थित कोसी कैफे होमस्टे कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए होमस्टे के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान सामने आए अहम साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, जिससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली रामनगर में दर्ज FIR संख्या 116/26 व 115/26, जो विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत हैं, की गहन विवेचना जारी थी। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहराई से जांच की।

विवेचना में खुलासा हुआ कि कोसी डोलघर (अल्मोड़ा) निवासी होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी ने यौन अपराध के आरोपी को संरक्षण और सहायता प्रदान की थी। इस गंभीर आरोप के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles