उत्तराखण्डचमोलीज़रा हटके

Uttarakhand:- प्रदेश के इस ज़िलें में कल स्कूल और आंगनबाड़ी बंद,मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

चमोली – भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बाद चमोली जिले में 28 अगस्त को सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 27 अगस्त को जारी पूर्वानुमान में जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना जताई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपर जिलाधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली ने यह आदेश जारी किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles