उत्तराखण्डक्राइमलालकुआं

बिंदुखत्ता में दुकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला – बीच बचाव में युवक का अंगूठा कटा

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ – कोतवाली क्षेत्र में होली पर्व के दौरान कई स्थानों पर विवाद और तनाव की स्थिति देखने को मिली। बिंदुखत्ता क्षेत्र में दुकान खोलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आए युवक का अंगूठा कट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली लालकुआँ में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस एससी विभाग के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश कुमार के छोटे भाई तथा बिंदुखत्ता निवासी प्रेम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होली के दिन वह अपने चाचा के घर मौजूद थे। इसी दौरान क्षेत्र के कुछ लोग वहां पहुंचे और दुकान खोलने को लेकर दबाव बनाने लगे।

प्रेम प्रकाश के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के दौरान जब उनके जमाई सागर अरोरा बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में उनका अंगूठा कटकर अलग हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर पहले से रंजिश रखते थे और योजना बनाकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने कोतवाली लालकुआँ में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles