उत्तराखण्डकाशीपुरज़रा हटके

स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत से मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

काशीपुर – बाजपुर रोड पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पिकअप चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मुस्कामपुर परमानंदपुर निवासी 16 वर्षीय शिवम पुत्र मनोज अपने दोस्तों अक्षय और वासु के साथ बाइक से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी पढ़ने जा रहा था। शिवम और अक्षय कक्षा 10 के छात्र थे, जबकि वासु कक्षा 11 में अध्ययनरत है।

बताया जा रहा है कि परमानंदपुर के पास सामने से आ रही सब्जी से लदी पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय और वासु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल काशीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles