उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी में 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – शहर में रविवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दिव्या आर्या के रूप में हुई है, जो एमबीपीजी कॉलेज की फाइनल ईयर की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, दिव्या ने घटना से कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और फिर अपने कमरे में चली गई। इसी दौरान उसने अपने एक करीबी युवक मित्र को मोबाइल का पिन कोड संदेश के माध्यम से भेजा। अचानक भेजे गए इस संदेश से युवक को अनहोनी की आशंका हुई।

चिंतित होकर युवक ने दिव्या को लगातार फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बताया जा रहा है कि उसने करीब 40 बार कॉल करने का प्रयास किया। जवाब न मिलने पर वह तुरंत दिव्या के घर पहुंचा।

घर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो दिव्या फंदे से लटकी हुई मिली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस समय घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन किसी को घटना की भनक नहीं लग सकी।

दिव्या चार बहनों में सबसे बड़ी थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से जूझ रहा था। मां मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटियों की परवरिश और शिक्षा का जिम्मा संभाल रही थी। बड़ी बेटी की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, छात्रा का मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आत्महत्या से पहले छात्रा द्वारा अपने मित्र को मोबाइल का पिन कोड भेजने के पीछे क्या कारण था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles