उत्तराखण्डकालढूंगीक्राइम

एसएसपी की कड़क कमान में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 12 घंटे में दबोचा जानलेवा हमलावर, अवैध तमंचा भी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर से कार सवार युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर के साथ एक अवैध तमंचा (315 बोर) भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

घटना 31 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है, जब चकलुवा निवासी हिमांशु देऊपा अपने साथियों के साथ पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रतापपुर निवासी प्रवीण सिंह देऊपा ने पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर से उनकी कार पर बार-बार टक्कर मार दी। इस हमले में कार सवार युवक और उसका साथी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम एवं मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी को आरोपी की गिरफ्तारी तथा अभियोग के अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए।

जिस आदेश के क्रम में जिले की फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु तत्काल भेजा गया तथा सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी गई।

तेज जांच और गिरफ्तारी

कोतवाली कालाढूंगी में FIR No-29/2026 U/S 109/352/351(2)/324(2) BNS के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। जिसके बाद 01 अप्रैल 2026 को सीसीटीवी सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रवीण सिंह देऊपा को नैनीताल मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगीः- घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) बरामद हुआ। अवैध असलहा रखने के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध पृथक से शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आपराधिक इतिहास

▫️FIR No- 01/15, U/S 60 Excise Act, थाना–कालाढूंगी।

विवाद की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से खनन सामग्री को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस घटना की वजह बना।

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश

‘जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सरेआम जानलेवा हमला करने और अवैध असलहे रखने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

खनन या किसी भी व्यापारिक विवाद को आपसी रंजिश बनाकर अपराध करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम जनमानस की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि नैनीताल पुलिस अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles