उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पंचायत चुनाव की गुंडई और विधानसभा सत्र पर साधा निशाना”

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – मानसून सत्र से लौटने के उपरांत कांग्रेस विधायक श्री सुमित हृदयेश ने आज हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में भाजपा की मनमानी और नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई अराजकता लोकतंत्र के लिए कलंक है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जो अराजकता देखने को मिली, उसने देवभूमि को शर्मसार कर दिया। पुलिस प्रशासन के संरक्षण में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उत्तराखंड को बिहार बनाने का सपना देखने वाली भाजपा को प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर शांति और लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में “वोटों की डकैती” कर लोकतंत्र की हत्या की और फिर विधानसभा सत्र में विपक्ष के सवालों से बचने के लिए डेढ़ दिन में ही सत्र स्थगित कर लोकतंत्र का मजाक बनाया।

नेता प्रतिपक्ष सहित विपक्षी विधायकों के साथ बदसलूकी और मारपीट, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनता के मुद्दों पर चर्चा न करने के चलते विपक्ष को सदन के अंदर ही धरना देने को मजबूर होना पड़ा। यह भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रमाण है।

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस शीघ्र ही जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी और एक बड़े जनांदोलन की शुरुआत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि उत्तराखंड को बिहार बनने से रोकने के लिए जनता अब भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने सरदार सतनाम सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर श्री राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी अवध विहारी शर्मा, बहादुर बिष्ट, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles