उत्तराखण्डक्राइमबागेश्वर

40 हजार की घूस लेते पकड़े गए उरेडा अधिकारी, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

बागेश्वर – जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उरेडा कार्यालय में उसके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबे समय से लंबित पड़ी हुई है। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायतकर्ता की चार फाइलें कार्यालय में लंबित थीं, जिनके निस्तारण के लिए आरोपी अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था, जिसके बाद उसने विजिलेंस से शिकायत की।

सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

शुक्रवार को योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरूमदारा, रामनगर (जनपद नैनीताल) को 40 हजार रुपये की रिश्वत सौंपी, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles