उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Uttarakhand:-धामी सरकार ने बढ़ाया संगठन का दायरा, 14 नेताओं को आयोगों में दी नई जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून – उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद अब राज्य सरकार ने संगठन और शासन के बीच संतुलन बनाते हुए नेताओं को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में दायित्व सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 14 नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

गृह एवं गोपन विभाग के सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शुक्रवार को इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया।

जारी सूची के मुताबिक देहरादून के कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा चंपावत की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में सदस्य, टिहरी के विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में दायित्व दिया गया है। चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में स्थान मिला है।

देहरादून की चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में जिम्मेदारी दी गई है। चमोली के प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में, टिहरी के खेमसिंह चौहान को ओबीसी कल्याण परिषद में तथा सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में नियुक्त किया गया है।

अल्मोड़ा के गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद में दायित्व मिला है। वहीं देहरादून के बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग में और काशीपुर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles