उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

किसानों के हक और समस्याओं को लेकर अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन ने कसी कमर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ के बोर्ड सदस्यों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को देहरादून में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजना तथा उत्तराखंड के किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कृषि लागत में लगातार बढ़ोतरी, फसलों के उचित मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, मंडियों की स्थिति तथा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान सहित किसान हित से जुड़े कई विषयों पर अपने विचार रखे।

पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को संबंधित सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। संगठन किसानों की आवाज को एक मजबूत मंच प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगा। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने और संगठन के विस्तार को लेकर भी आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की आगामी कार्ययोजना और किसान हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी गई।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड रवि पंवार, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनोद तोमर, राष्ट्रीय महासचिव संगठन संजीव दांगी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप फौजी,

राष्ट्रीय सलाहकार नीरज शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अकील खान, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र खरे, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव संगठन मुकेश सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तराखंड बॉबी राणा तथा जिला प्रवक्ता मेरठ आदेश फौजी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles