उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- मंदिर में भीड़ का फायदा उठा चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। इस मामले में पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पीली धातु की दो चेन, एक मंगलसूत्र और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

20 मई को गैर वैशाली विठोरिया निवासी बसंती देवी ने मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बालकनाथ मंदिर में भागवत कथा के दौरान कुछ अज्ञात महिलाओं ने उसकी चेन और अन्य महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिए। जानकारी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तहकीकात शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें संदिग्ध महिलाएं और एक स्विफ्ट कार DL 01 ZC 9704 नजर आई।

एसएसपी मीणा के निर्देश पर मुखानी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 22 मई को गुसाईपुर तिराहे के पास से मयूरी, संतोष और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कैचीधाम घूमने आए थे और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जानकारी मिली थी कि बालकनाथ मंदिर में धार्मिक आयोजन चल रहा है।

भीड़ का फायदा उठाकर इन्होंने चैन स्नैचिंग की और मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में मयूरी और सुशील पति-पत्नी हैं, जो पहले भी 2022 में हिमाचल के कालाअंब थाना क्षेत्र से चैन स्नैचिंग के आरोप में जेल जा चुके हैं। आरोपियों की एक अन्य साथी भावना पत्नी चंद्रकांत अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। एसएसपी नैनीताल ने इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles