उत्तरकाशीउत्तराखण्डदुर्घटना

Uttarkashi:-खाई में जा गिरी राशन से भरी पिकअप,ड्राइवर समेत तीन दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

डामटा (उत्तरकाशी) में एक यूटिलिटी खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

चौकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की है। शवों को खाई से बाहर निकाला गया, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles