उत्तराखण्डज़रा हटकेभवाली

कैंचीधाम में खाई में गिरी दूध की पिकअप, तीन लोग गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

भवाली – कैंचीधाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दूध पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंचीधाम चौकी पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को सकुशल बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब पांच बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास सड़क से काफी नीचे नदी के समीप एक वाहन की लाइट जलती देखी। वाहन के खाई में गिरने की आशंका पर इसकी सूचना कैंचीधाम चौकी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के दौरान नदी के पास दूध का पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 गहरी खाई में गिरा मिला। वाहन में तीन लोग फंसे हुए थे और गंभीर रूप से घायल थे।

पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

घायलों में वाहन चालक अंकित सिंह (33) पुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, बॉबी (22) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी तथा मोहम्मद साकिब (11) पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी शामिल हैं।

रेस्क्यू अभियान में उपनिरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चौकी कैंचीधाम, अपर उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल महेश गोस्वामी शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खाई में फंसे तीनों घायलों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles