Dehradun

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा, मोइनुद्दीन तिवारी को मिली अल्मोड़ा की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देश पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश संगठन ने 18 जिलों के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में प्रभारियों की तैनाती की गई है, जबकि पौड़ी जिले का प्रभार फिलहाल रिक्त रखा गया है। संगठन द्वारा जल्द ही इस पद पर भी नियुक्ति किए जाने की संभावना है।

घोषित सूची में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सक्रिय पदाधिकारी मोइनुद्दीन तिवारी को अल्मोड़ा जिले का प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा संगठन ने नव नियुक्त जिला प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles