उत्तराखण्डज़रा हटकेभीमताल

जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, चार गिरफ्तार, नगद रुपए और पत्ते बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

भीमताल – नैनीताल जिले में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,300 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में कोतवाली भीमताल में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी भवाली अंजना नेगी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को सौन गांव के पास कार्रवाई की।

इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए जसवन्त सिंह क्वीरा (33), गोपाल सिंह (32), महेन्द्र सिंह (42) और नरेश राणा (36) को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपी नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली भीमताल में मुकदमा अपराध संख्या 46/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, अपर उपनिरीक्षक अजुला जॉन, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल चालक मनोज पंत और होमगार्ड अनस अंसारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles