उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

पीएम Narendra Modi का उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत कई मेगा परियोजनाओं की सौगात आज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – देश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए Narendra Modi मंगलवार, 14 अप्रैल को उत्तराखंड के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचेंगे। यह उनका 28वां उत्तराखंड दौरा होगा, जिसमें वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक विकास, पर्यटन और कनेक्टिविटी को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:15 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे, जहां वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर बने विश्वस्तरीय वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। यह कॉरिडोर पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

इसके पश्चात वे उत्तराखंड-यूपी सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मां डांट काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

देहरादून में भव्य रोड शो और जनसभा

मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे। आशारोड़ी से शुरू होने वाला उनका रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महिंद्रा ग्राउंड तक पहुंचेगा। यहां वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

टिहरी में ऊर्जा क्षेत्र को नई शक्ति

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान टिहरी में 1000 मेगावाट क्षमता वाले पंप स्टोरेज प्लांट का भी लोकार्पण किया जाएगा, जो उत्तराखंड को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

दिग्गज नेताओं की रहेगी मौजूदगी

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहेंगे। दोनों नेता इस मेगा परियोजना को देश के विकास के लिए मील का पत्थर बता रहे हैं।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

10:30 बजे -जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन

10:50 बजे – सहारनपुर के गणेशपुर हेलीपैड पहुंचना

11:10 बजे – एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण

11:35 बजे – मां डाट काली मंदिर में दर्शन

12:30 बजे – महिंद्रा ग्राउंड, देहरादून में उद्घाटन एवं जनसभा

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles