उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

दशहरा पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क, पुतला दहन स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुतला दहन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा, अग्निशमन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल और अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न पुतला दहन स्थलों पर तैनात हैं। पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त और चेकिंग कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस ने दशहरा पर्व के दौरान आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। पुतला दहन स्थल पर लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और निर्धारित सुरक्षा घेरे का पालन करने को कहा गया है। बच्चों को आतिशबाजी और आग से दूर रखने के साथ ही उन्हें अकेला न छोड़ने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा पुतला दहन स्थल के आसपास ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने और पुलिस एवं आयोजकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

नैनीताल पुलिस ने लोगों से आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए रास्ता खाली रखने का भी आग्रह किया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्ण ढंग से दशहरा पर्व मनाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles