Dehradunदुर्घटना

Uttrakhand:- बागेश्वर में मासूम की मौत पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही के संकेत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

बागेश्वर/देहरादून।बागेश्वर ज़िले में एक मासूम बच्चे की इलाज के अभाव में मौत ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्राप्त जानकारियों के आधार पर यह प्रतीत होता है कि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस अत्यंत संवेदनशील मामले का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त को तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि अगर जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और जीवन की रक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यह घटना एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को उजागर करती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन क्या कदम उठाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles