नैनीताल में बारिश का असर:- कल 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद – आदेश जारी

नैनीताल – उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ से मैदान तक जनजीवन प्रभावित कर दिया है। नैनीताल जिले में बारिश और भूस्खलन के चलते 20 मार्ग बाधित हैं। विभागीय टीमें रास्ते खोलने में जुटी हैं। जिले में 1 राज्य मार्ग, 1 प्रमुख जिला मार्ग और 18 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इनमें गर्जिया-घुघतीधार-बेतालघाट, पांडेगांव-रानीकोट, पटाड़ी-जोशीखोला, तल्ला रामगढ़-रातीघाट, बरेली-अल्मोड़ा-सिरसा, पतलोट-पश्यागांव, नाई-भूमका, स्यूड़ा-कौन्ता-हरीशताल,
ढोलीगांव-धैना, छीडाखान-अमजड़, खनस्यू-टांडा, खुजेटीह-भौनरा, कसियालेख-बूढ़ीबना, चमड़िया-लोहाली, देवलीधार-सुई, बेतालघाट-रोपा, लोहाली-थुवा ब्लॉक, लमजाला मोटर मार्ग, फतेहपुर-बेल और लमजाला-बानना शामिल हैं इनमें बरेली-अल्मोड़ा-सिरसा मार्ग के 10 सितंबर तक खुलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य अधिकांश मार्गों को खोला जा रहा है।
7 सितंबर को स्कूल बंद
मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने 7 सितंबर, सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

हालांकि, जिन स्कूलों में छात्रावास/आवासीय सुविधा उपलब्ध है, वे इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे। प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है। पिछले 24 घंटे में नैनीताल के स्नो व्यू में 47 मिमी, हल्द्वानी-काठगोदाम में 32 मिमी, रामनगर में 32.4 मिमी और बेतालघाट में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।




