उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

Lalkuan:-मोहित नाथ गोस्वामी ने महेंद्र भट्ट को दी बधाई, प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआं – राज्यसभा सांसद एंव भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को एक बार पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।इसी क्रम में लालकुआं के युवा भाजपा नेता एवं स्टार प्रचारक मोहित नाथ गोस्वामी ने भी खुशी जताई और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के अनुभवो का लाभ भारतीय जनता पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा, उनके मार्गदर्शन में भाजपा का कुनबा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नई ऊंचाईयों को छू रहीं हैं। तथा उनके नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की इसके अलावा निकाय चुनाव चुनाव में भी जीत का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने कहा कि अब उनके नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी आगामी पंचायत चुनावो से लेकर 2027 के विधानसभा चुनावो मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए रिकार्ड तीसरी बार विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने इसके लिए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles