उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 1460 रुपये नकद बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1460 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में सट्टे और जुए की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस टीम ने गोला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास एक व्यक्ति को कथित रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान नईम (40) पुत्र सरदार बली, निवासी निशाद स्कूल, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1460 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 184/26, उत्तराखंड द्यूत रोकथाम अधिनियम, 2026 की धारा 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीम में शामिल रहे

– अपर उपनिरीक्षक हेमंत कुमार

– कांस्टेबल मोहम्मद यासीन

– कांस्टेबल इंदर सिंह

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles