उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

सट्टे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बनभूलपुरा में सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार, नकदी व सट्टा पर्चियां बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद मीणा के निर्देशन में सट्टा और जुए जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2025 को SOG टीम और बनभूलपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलशन कुमार सागर पुत्र बनवारी लाल, निवासी गली नंबर 08, रामपुर रोड, हल्द्वानी को आंवला चौकी गेट के पास सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ और थानाध्यक्ष बनभूलपुरा निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को मौके से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और ₹20,220 की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने सट्टा खाईबाड़ी में लिप्त होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 191/25 के अंतर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में का. भूपेन्द्र ज्येष्ठा, का. अरुण राठौर, का. सन्तोष बिष्ट (एसओजी) और का. मौ. यासीन (थाना बनभूलपुरा) शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी हाल में सट्टा व जुआ जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles