उत्तरप्रदेशक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 6 युवतियां रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर छह युवतियों को रेस्क्यू किया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:01 बजे स्पा सेंटरों और होटलों के सत्यापन अभियान के दौरान सीओ ऑपरेशन अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर अपनी टीम के साथ नैनीताल रोड स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स (तिकोनिया) पहुंचे। यहां संचालित एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर के संबंध में पूर्व से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

मुखबिर की सटीक सूचना पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान परिसर के भीतर अनैतिक और आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। पुलिस ने मौके से 16 इस्तेमालशुदा कंडोम, चार सीलबंद कंडोम पैकेट, 4,320 रुपये नकद तथा दो एंट्री रजिस्टर बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू कर नियमानुसार काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। वहीं एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में चमोली निवासी नीरज सिंह, फर्रुखाबाद निवासी कार्तिकेय गुप्ता, वर्तमान में हल्द्वानी निवासी पूनम तथा हल्द्वानी निवासी अतुल ठाकुर शामिल हैं। फरार आरोपी की पहचान राहुल जायसवाल के रूप में हुई है, जो स्पा सेंटर का संचालक बताया जा रहा है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता द्वारा की जा रही है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles