उत्तराखण्डज़रा हटके

भारी बारिश में दो मकानों पर गिरा आम का पेड़, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकाला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

चोरगलिया:- क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच लाखनमंडी में एक आम का पेड़ दो मकानों पर गिर गया। हादसे में दोनों मकानों और उनके अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मकानों के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को भारी बारिश के दौरान लाखनमंडी, चोरगलिया में आम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से अतीक अहमद पुत्र मो. शाहिद, निवासी मस्जिद रोड, लाखनमंडी के मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK06AB7823 (स्प्लेंडर) समेत अन्य सामान पेड़ के नीचे दब गया।

इसी हादसे में मुकेश राम पुत्र हरीश राम के मकान को भी नुकसान पहुंचा। पेड़ गिरने के दौरान मकान में मौजूद उनके पिता हरीश राम (49) के हाथ में चोट आई, जबकि उनकी 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान को भी चोटें आईं।

हादसे की सूचना पर चोरगलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मकानों के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की। पेड़ गिरने से दोनों मकानों के साथ-साथ घरेलू सामान और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles