उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

युवाओं के बीच पहुंचे धामी, सवालों से लेकर भविष्य की आकांक्षाओं पर हुआ संवाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रुद्रपुर – जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा मंथन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने सवाल, विचार, जिज्ञासाएं और भविष्य की आकांक्षाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों को गंभीरता से सुना और संवाद के माध्यम से उनकी सोच एवं अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘युवा मंथन’ पहल का उद्देश्य युवाओं और राज्य के नेतृत्व के बीच संवाद को मजबूत करना है। युवाओं की आकांक्षाओं को समझने के साथ उन्हें प्रदेश के विकास की प्रक्रिया से जोड़ना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार, सपने और नवाचार राज्य की प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करते हुए प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।

विद्यालय प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को भेंट की पेंटिंग

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यालय परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सम्मान एवं स्नेह के प्रतीक के रूप में एक सुंदर पेंटिंग स्मृति-चिह्न के तौर पर भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री के साथ संवाद और मुलाकात को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में युवाओं की भागीदारी और उनके विचारों को महत्व देना आवश्यक है। ‘मुख्यमंत्री युवा मंथन’ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी बात सीधे राज्य के नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles