उत्तराखण्डज़रा हटके

Uttarakhand:- तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट! सतर्क रहने की अपील..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Uttarakhand Weather: तीन दिनों इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिला प्रशासन जारी किया निर्देश

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद कई जिलों में बारिश हो रही है कुछ दिनों से उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश के सात जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि अन्य कई जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून से लेकर एक जुलाई तक दून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों में अच्छी बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बरसात की एक्टिविटी बढ़ने जा रही है. उन्होंने बताया कि 29 और 30 तारीख को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों में अत्यधिक वर्षा होने के आसार हैं.

1 जुलाई को भी प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहेगा. विक्रम सिंह के अनुसार आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों में अच्छी बारिश का अनुमान है. आने वाले तीन दिनों में में कई जगहों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. तीन दिन भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग प्रदेश की अधिकतर जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर सकता है.

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles