उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी में नशे के इंजेक्शन बेचने वाला गिरफ्तार, B-GESIC और AVIL के 20 इंजेक्शन बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्टूबर को भोलानाथ गार्डन मोहल्ले के पास चेकिंग के दौरान मौहम्मद असलम उर्फ शानू (32) निवासी इंद्रानगर, बड़ी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से B-GESIC के 10 इंजेक्शन और AVIL के 10 इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें B-GESIC (ब्यूप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड) के 2 एमएल वाले तथा AVIL (फेनिरामाइन मैलेट) के 10 एमएल वाले इंजेक्शन शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 23 अक्टूबर को बनभूलपुरा क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेकर आया था और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 370/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक संजीत राठौर, प्रभारी चौकी हीरानगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित नाथ।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles