उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल की मिसाल, बड़े वाहनों को छोड़ मोटरसाइकिल से पहुंचे दफ्तर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट और ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने राष्ट्रहित में एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल करते हुए आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया है।

एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों के उपयोग को सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय पहुंचकर तथा क्षेत्र भ्रमण कर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी इस पहल का उद्देश्य लोगों को ईंधन बचत के प्रति जागरूक करना और राष्ट्रीय संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक छोटे वाहनों के उपयोग, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, कार-पूलिंग करने तथा छोटी दूरी के लिए पैदल चलने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एसएसपी ने बताया कि नैनीताल पुलिस विभाग में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग को बढ़ावा देने तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल पुलिस की इस पहल को आमजन द्वारा भी सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासनिक अधिकारी स्वयं इस प्रकार उदाहरण प्रस्तुत करें तो समाज में जागरूकता तेजी से बढ़ेगी।

अंत में एसएसपी नैनीताल ने संदेश दिया कि —

“सुरक्षा, सेवा और राष्ट्रहित — नैनीताल पुलिस सदैव तत्पर।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles