उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-कटघरिया में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स हादसा: छत गिरने से 2 मजदूर घायल”

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – शहर के कटघरिया क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से बाहर निकाल कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, परिसर की छत डाले जाने का काम चल रहा था कि उसी दौरान शटरिंग के कमजोर होने के कारण लेंटर नीचे गिर पड़ा। छत गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूर दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा। घटना पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है और निर्माण स्थल को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई प्राधिकरण के स्तर से की जाएगी। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे के लिए निर्माण कार्य में लापरवाही और नियमों की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया है। हादसे के बाद प्राधिकरण की भूमिका और निरीक्षण व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण से पहले सभी मानकों की जांच और निगरानी सही ढंग से होती, तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था। फिलहाल घायल मजदूरों का उपचार चल रहा है और पुलिस-प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles