उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में मिला खोया Samsung मोबाइल, युवती ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – डहरिया क्षेत्र में खोया एक युवती का Samsung मोबाइल फोन नैनीताल पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम की टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता की सराहना की।

जानकारी के अनुसार, डहरिया निवासी आशा भट्ट का मोबाइल फोन कहीं खो गया था। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलने पर ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक जितेंद्र, अपर उपनिरीक्षक सलीम और कांस्टेबल राजेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सक्रियता दिखाते हुए खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।

इसके बाद मोबाइल फोन आशा भट्ट को सुपुर्द कर दिया गया। फोन वापस मिलने पर आशा भट्ट ने बताया कि मोबाइल में उनका महत्वपूर्ण डाटा मौजूद था और उनकी परीक्षाएं भी नजदीक हैं। ऐसे में उसी दिन मोबाइल वापस मिलना उनके लिए बड़ी राहत की बात रही।

उन्होंने नैनीताल पुलिस और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की पूरी टीम का धन्यवाद किया। साथ ही कांस्टेबल राजेश सिंह सहित पुलिसकर्मियों की तत्परता और सहयोग की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles