उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी मामले में एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा

Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर किया। पुलिस ने 21 दिसंबर 2024 को दीपेंद्र चंद पांडे द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक मामले की जांच शुरू की, तेहरीर में बताया गया था कि 13 से 15 नवंबर 2024 के बीच किसी अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने के 4.80 लाख रुपये लगभग के जेवरात चोरी कर लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीना के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 5 जनवरी 2025 को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय राजकुमार राठौर के रूप में हुई, जिसे चोरी के जेवरातों के साथ 52 डाट से बसानी जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के जेवरातों को बेचने की योजना बना रहा था और वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी कुसुमखेड़ा आर के टेन्ट रोड राज विहार कॉलोनी फेस 2 मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष

अपराधिक इतिहास अभियुक्त

1-Fir no -296/21 u/s 380/411 ipc
2-Fir no -172/23 u/s 380/457/411 ipc

माल बरामदगी-
1- 01 जोड़ी पीली धातु के कंगन
2- 01 पीली धातु का मंगलसूत्र
3- 01 पीली धातु की अंगूठी

पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल गणेश गिरी
3- कांस्टेबल बलवंत सिंह
4- कांस्टेबल रोहित

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles