उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Uttarakhand:-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू, जानिए पूरा शेड्यूल

ADVERTISEMENTS Ad

Uttarakhand:- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आज से हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग की ओर से आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने आज अधिसूचना भी सार्वजनिक कर दी है। अब 23 जून को सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करनी है।

नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

इसके बाद 2 जुलाई को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए प्रतीक आवंटन 3 जुलाई को होगा और 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

दूसरे चरण के लिए प्रतीक आवंटन आठ जुलाई को होगा और मतदान 15 जुलाई को होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया की मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की निष्पक्षता और सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं गांव से लेकर जिले स्तर तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में चुनाव हो रहे हैं। ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव होंगे। प्रदेश में आज से आचार संहिता लागू हो गई है। मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बागेश्वर जिले के तीनों ब्लॉकों के चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे, जबकि देहरादून जिले के 3-3 ब्लॉक पहले और दूसरे चरण में शामिल किए जाएंगे। पहले चरण में दूरस्थ ब्लॉकों को शामिल किया गया है, ताकि मानसून के प्रभाव से बचा जा सके। आपदा प्रबंधन सचिव को मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। राज्य में 10 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं, जिनमें एक बूथ पर औसतन 750 मतदाता शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles