उत्तराखण्डराजनीति

HALDWANI:-महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने और उनके नेतृत्व के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चला अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्य के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस द्वारा संचालित शक्ति अभियान के संबंध में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह अभियान महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने और उनके नेतृत्व के विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

शक्ति अभियान के अंतर्गत, महिलाओं को राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाने हेतु तैयार किया गया है। और इसका उद्देश्य उन्हें सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। इस अभियान ने महिलाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।

इस अभियान की शुरुआत यूथ कांग्रेस ने की थी अब इसी मुख्य धारा महिला कांग्रेस और कांग्रेस से भी स्तब्ध किया जायेगा। आज इस कार्यक्रम के रिलॉन्च किया गया और उन महिलाओं को इंदिरा फेलोशिप के लिए आमंत्रण दिया गया जो राजनीतिक और गैर राजनीतिक मंचों में आगे आना चाहती है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल भोजक,प्रदेश महासचिव रोहित प्रकाश, प्रदेश सचिव मंजू बिष्ट, प्रीति आर्य, सुमित कुमार महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु संगुड़ी, शोभा बिष्ट, रुद्राक्ष बिष्ट, भागीरथी बिष्ट,पार्षद नीमा भट्ट, गीता बहुगुणा,रजनी आर्य,कोमल बिष्ट, जय पाठक, जूही चुफाल, नेहा आर्य, रुद्राक्षी, कादिर हुसैन, शंकर कोहली,नादिर हुसैन, गर्वित पांडे, रक्षित बिष्ट , अक्षत पाठक,सौरभ कुमार, कृतिका तिवारी,कुणाल बिष्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles