उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

अवैध संबंधों के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या,गोजाजली इलाके में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गोजलाली इलाके में देर रात एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह खौफनाक वारदात अवैध संबंधों के शक को लेकर अंजाम दी गई है। सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान तरुण रावत पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। वह राजेंद्र नगर, गली नंबर 3, हल्द्वानी का निवासी था।

बताया जा रहा है कि तरुण का आरोपी की पत्नी के साथ नाजायज संबंध था, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था। इसी वजह से उसने अपने घर आए तरुण को देर रात पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की पुष्टि करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों से साफ है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles