उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

नैनीताल पुलिस ने 250 गुमशुदा मोबाइल फोन किए बरामद, 55.25 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की मोबाइल ऐप सेल और साइबर टीम ने जुलाई से 4 नवंबर 2026 तक अलग-अलग ब्रांड के 250 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। लंबे समय से अपने खोए हुए फोन का इंतजार कर रहे लोगों को मोबाइल वापस मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने नैनीताल पुलिस और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का आभार जताया।

एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने चलाया अभियान

पुलिस के अनुसार, जुलाई से 4 नवंबर 2026 के बीच नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप तथा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) की प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। टीम ने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर के जरिए सीईआईआर पोर्टल पर उनकी सक्रियता का पता लगाया और तकनीकी जानकारी के आधार पर बरामदगी की कार्रवाई की।

कई राज्यों से खोज निकाले गए मोबाइल

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए। कुल 250 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए।

आईफोन से लेकर सैमसंग तक, ये फोन हुए बरामद

पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन में विभिन्न कंपनियों के हैंडसेट शामिल हैं—

मोबाइल ब्रांड संख्या

आईफोन 7

सैमसंग 40

ओप्पो 58

वनप्लस 13

रियलमी 19

वीवो 45

मोटोरोला 7

नोकिया 1

इनफिनिक्स 7

रेडमी 23

पोको 17

आईक्यू 8

टेक्नो 2

आईटेल 3

कुल 250

इन सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।

मोबाइल रिकवरी टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles