उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:-ओखलाकांडा में एक और बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, छह गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलाकांडा में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओखलाकांडा के कौंटा-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक बारात की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी में कई लोग सवार थे। गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि ओखलाकांडा क्षेत्र में पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में खराब सड़कें, सुरक्षा दीवारें न होने और नियमित निरीक्षण न होने के कारण लगातार ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र की सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए, दुर्घटना स्थलों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं और सार्वजनिक परिवहन वाहनों की नियमित फिटनेस जांच की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles