उत्तराखण्ड

Haldwani:- जयपुर बीसा के पास मिला 7 साल मासूम का शव, पांच दिन पहले शनिबाजार नाले में बहा था मासूम रिजवान..

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी : शहर में बीते 31 जुलाई को भारी बारिश के दौरान बनभूलपुरा निवासी हसनैन का 8 वर्षीय पुत्र रिज़वान शनिबाज़ार के पास बरसाती नाले के बहाव में बह गया था। जिसकी खोजबीन में बीते चार दिनों से एसडीआरएफ,एनडीआरफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन तलाश में लगा था।

बड़े स्तर पर चलाये गये सर्च अभियान में जुटी टीम ने आख़िरकार आज पांचवे दिन मोटाहल्दु क्षेत्र के सुखी भगवानपुर नहर से बरसाती नाले में बहे 8 वर्षीय रिजवान का शव बरामद कर लिया है। प्रशासन द्वार आपदा मद के तहत परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles