हल्द्वानी में प्राइवेट स्लीपर बसों पर ARTO की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहनों के चालान

हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाली प्राइवेट स्लीपर बसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ARTO प्रवर्तन जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंडी बाईपास स्थित होंडा शोरूम के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 9 प्राइवेट स्लीपर बसों के चालान किए गए। विभाग द्वारा किए गए चालानों की राशि 6 हजार रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक रही। कार्रवाई के दौरान बसों के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, टैक्स एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।ARTO प्रवर्तन ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा, जबकि परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों और चालकों से सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है।





