उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

डाक्टर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में जांचें हुई महंगी सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड के अब देने होंगे इतने रुपए

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – कुमाऊं मंडल के डाक्टर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में अब गरीबों के जेब पर भारी खर्च डाल दिया गया है, मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से जांचों को महंगा कर दिया गया है अस्पताल में एक यूजर चार्ज होने के बाद डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी और लैब सेवाओं में शुल्क में वृद्धि कर दी गई है मंगलवार से बढ़े शुल्क पर मरीजों का इलाज किया जाएगा।

जांचों का देना होगा अब इतना शुल्क

डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में पहले जो अल्ट्रासाउंड 150 रुपए में किया जाता था अब इसको लिए 570 रुपए देने होंगे।

सिटी स्कैन पहले 400 रुपए में किया जाता था अब उसके लिए 1350 रुपए देने होंगे।

एम आई आर पहले 2500 रुपए में किया जाता था अब उसके लिए 3900 रुपए देने होंगे।

एक्स-रे के लिए 90 रुपए की जगह अब 133 रुपए देने होंगे।

डायलिसिस को 500 रुपए से बढ़ाकर 1400 रुपए कर दिया गया है।

शुगर की जांच के लिए पहले सिर्फ 5 रुपए देने होते थे लेकिन अब 28 रुपए देने होंगे।

खून की जांच के लिए 5 रुपए की जगह अब 21 रुपए देने होंगे।

बता दें कि ओपीडी और आईपीडी शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी गई है मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने बताया कि नयी शुल्क दरों पर अब मरीजों का इलाज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles