उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 48 लाख रुपये मूल्य की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 162.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी मीणा के निर्देश पर जनपद में नशे की रोकथाम और तस्करी की चेन तोड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमर चन्द शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो संदिग्धों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 162.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 48 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करो की पहचान तस्लीम खान (36 वर्ष) निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बहेड़ी, जिला पीलीभीत और मोहम्मद राशिद खान (25 वर्ष) निवासी ग्राम परेवा वैश्य, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक को शीशगढ़, बरेली से हल्द्वानी में सप्लाई के लिए लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामदगी में तस्लीम खान से 89.67 ग्राम और राशिद खान से 72.47 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP25CY 0703 स्प्लेंडर) भी जब्त की गई। एसएसपी नैनीताल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹2,500 की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा, राजेश जोशी, कांस्टेबल अमर सिंह, मोहम्मद अजहर, संतोष बिष्ट, भूपेन्द्र ज्येष्ठा और अरुण राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles