उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

पुलिस का एक्शन: नशे में चालक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में वारंटी दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी/काठगोदाम – अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जबकि ऑपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया चालक

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल करतार सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार कल्सिया पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाहन संख्या UP25EQ3223 के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में चालक की पहचान दिनेश कुमार (35), पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी सुदियाबा, हाफिजगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0क्र0सं0-2949/26, धारा 185 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

ऑपरेशन प्रहार में वारंटी गिरफ्तार

वहीं, वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल कारज सिंह की टीम ने वारंटी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रियासत हुसैन (32), पुत्र कियाफत हुसैन, निवासी कल्सिया पुल, काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी एनबीडब्ल्यू फौजदारी वाद संख्या 120/22, धारा 379/511 भादवि से संबंधित था। पुलिस ने दोनों मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles