हल्द्वानी

HALDWANI:-जिंदा को मरा दिखाकर बनवाए जा रहे थे मृत्यु प्रमाण पत्र, एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक संगठित फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है, जिसमें कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा जीवित व्यक्तियों के नाम पर झूठे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराए जा रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा कब्रिस्तान कमेटी के कुछ सदस्यों ने मोटी रकम लेकर न केवल अन्य राज्यों में मृत व्यक्तियों के नाम पर हल्द्वानी नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए, बल्कि एक चौंकाने वाला मामला यह भी सामने आया है जिसमें एक हत्या का आरोपी, जिसे आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है और जो वर्तमान में जमानत पर है, उसे मृत दर्शा कर उसके नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया।

इस घोटाले के उजागर होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल गहन जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद नगर निगम हल्द्वानी को विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) मनोज कांडपाल की लिखित शिकायत के आधार पर बनभूलपुरा थाने में कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी, उनके पुत्र तनवीर अहमद और अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी रजिस्ट्री एवं अन्य धोखाधड़ी के मामलों की जांच के लिए एक बृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इन मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनता से अपील:

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या दस्तावेजी फर्जीवाड़े की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी भी तरह की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles