ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.84 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कालाढूंगी। जनपद नैनीताल में नशा तस्करी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 07 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चूनाखान-बैलपड़ाव क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर अचानक वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तारा सिंह बिष्ट पुत्र भूपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम रतनपुर चकलुवा, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 07.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को बन्नाखेड़ा-बाजपुर क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर आगे तस्करी के लिए ला रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 04 AM 7650 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले में FIR संख्या 48/2026 दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी स्मैक तस्करी और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
बरामदगी:
• 07.84 ग्राम अवैध स्मैक
• मोटरसाइकिल UK 04 AM 7650 (हीरो स्प्लेंडर)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
• प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
• उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी
• कानि0 प्रीतम सिंह
• कानि0 अमनदीप सिंह
• कानि0 किशन नाथ





