उत्तराखण्डकालढूंगीक्राइम

कालाढूंगी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, तीन आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, पुलिस टीम को मिला पुरस्कार

नैनीताल – कालाढूंगी क्षेत्र में 14 फरवरी 2026 की रात हुई झगड़ा और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, चौकी बेलपड़ाव को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि हल्द्वानी रोड स्थित बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हुआ है और फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वीडियोग्राफी कराई और मौके से 32 बोर के 11 खोखे तथा .22 बोर के 02 खोखे बरामद किए।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

16 फरवरी 2026 को वादिनी बलजीत कौर, निवासी ग्राम बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 17/2026 दर्ज की गई। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक को सौंपी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई टीम

घटना का संज्ञान लेते हुए डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (उम्र 33 वर्ष), निवासी शेखपुरा, थाना स्वार, जनपद रामपुर (उ0प्र0)

2. रंजीत सिंह (उम्र 31 वर्ष), निवासी बैलपोखरा, कालाढूंगी

3. मनदीप सिंह उर्फ मंगा, निवासी ग्राम उदयपुर (महादेव), बैलपड़ाव

पुलिस के अनुसार, रंजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी का विवरण

गुरप्रीत सिंह से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस

रंजीत सिंह से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस

मनदीप सिंह से .22 बोर तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस

घटनास्थल से 11 अदद 32 बोर खोखे व 02 अदद .22 बोर खोखे

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मुकदमा (FIR No. 18/2026) दर्ज किया गया है। साथ ही न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

पूछताछ में रंजिश का खुलासा

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आपसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों और वादिनी के पति के परिचित के बीच विवाद था। घटना की रात कथित रूप से आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसके बाद फायरिंग की गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस टीम को मिला प्रोत्साहन

सफल कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 1,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles